Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

UPSSSC PET Exam Minimum Common Cutoff Marks: UPSSSC PET परीक्षा में अब न्यूनतम कट ऑफ, तय किए जाने हेतु मांग

UPSSSC PET Exam Minimum Common Cutoff Marks: उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक करता परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा योजना आयोग के माध्यम से करवाया जाता है| प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए अभी तक कोई भी न्यूनतम कट ऑफ तय नहीं किया गया है| प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में न्यूनतम कट ऑफ तय किए जाने की मांग अभ्यर्थी कर रहे हैं| उत्तर प्रदेश में समूह ग के नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जारी किए जाते हैं और समूह ग के नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद फार्म भरवाये जाते हैं| लेकिन इसके लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का पास होना जरूरी रहता है| लेकिन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का सभी विज्ञापनों के लिए अलग-अलग कट ऑफ निर्धारित किया जाता है| तो ऐसे में अभ्यर्थियों की तैयारी अच्छे से नहीं हो पाती है इसलिए अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम कट ऑफ तय किए जाने की मांग कर रहे हैं पूरी जानकारी बताई गई है|

UPSSSC PET Latest News

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का जो आयोजन होता है जिसके न्यूनतम कट यानी कि न्यूनतम परसेंटाइल निर्धारित किए जाने की मांग अभ्यर्थियों ने जोरो शोरो से शुरू कर दिया है| जिसको लेकर अभ्यर्थियों के द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को इस संबंध में ज्ञापन सोपा गया है| प्रतिनिधिमंडल के द्वारा मांग पत्र के माध्यम से यह जानकारी बताई गई है| प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जो कि प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण भर्तिया जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी, जूनियर अस्सिटेंट, लेखपाल, लोअर पीसीएस सहित अनेक पद है| जिसके लिए मुख्य परीक्षा का आधार रहता है यदि किसी भी अभ्यर्थी का पेट में किसी कारण वश अपेक्षा के अनुरूप ज्यादा अच्छा नहीं रहता तो वह आगामी परीक्षाओं से वंचित हो सकता है| जिसकी वजह से उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है|

UPSSSC PET Latest Update

अभ्यर्थियों के द्वारा ज्ञापन देते हुए यह बताया गया कि वर्तमान जो व्यवस्था इसमें न्यूनतम कटऑफ निर्धारित न होने की वजह से अनेक की जो योग्य अभ्यर्थी हैं| इनका मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर नहीं मिल पाता है| जिससे वह खुली प्रतिस्पर्धा से आसानी से बाहर हो जाते हैं और यह स्थिति न केवल मानसिक तनाव को पूरी तरीके से बढ़ती है| बल्कि अभ्यर्थियों के समय और आर्थिक संसाधनों की क्षति यहां पर पूरी तरीके से करती है अभ्यर्थी चाह रहे हैं कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का एक न्यूनतम कटऑफ तय नहीं हो पाता है| जैसे कि शिक्षक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के एग्जाम में होता है वैसे ही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में भी हो|

UPSSSC PET परीक्षा हेतु न्यूनतम कट ऑफ हो सकता है तय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से प्रत्येक वर्ष प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन होता है और इस प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सम्मिलित होते हैं और प्राइमरी अर्हता परीक्षा के एग्जाम में अभी तक कोई भी कट ऑफ निर्धारित नहीं किया गया है| लेकिन जानकारी यह निकालकर आ रही है कि प्राइमरी अर्हता परीक्षा के एग्जाम में यह कट ऑफ तय किया जा सकता है|जिससे आगामी जो भर्तियां होंगी उसमें अभ्यर्थियों को यह पता लग पाएगा कि कितने अंक लाने पर वह भर्तियों में सम्मिलित हो पाएंगे| अभी अलग-अलग भर्तियों के लिए अलग-अलग कट ऑफ तय किया जाता है| लेकिन जब कॉमन कटऑफ लागू हो जाएगा तो एक ही कट क अंतर्गत आप सभी भर्तियों के फॉर्म को भर पाएंगे|

UPSSSC PET Common Cutoff Big Update

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा और केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के तर्ज पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के कट ऑफ को जारी किया जा सकता है| आपको बता देते हैं जैसे कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का एग्जाम कुल 150 नंबरों का होता है जिसमें पास होने के लिए आरक्षित वर्ग को 82 नंबर लाने होते हैं और अनारक्षित वर्ग को 90 नंबर लाने होते हैं| इसी तरह प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा में कुल 100 अंकों का पेपर होता है तो इसमें भी ऐसे ही कुछ पासिंग क्राइटेरिया तय किए जाने की मांग अभ्यर्थी कर रहा है| जो कि आयोग इस पर जल्द फैसला ले सकता है|

Important Links

UPSSSC PET CutoffSoon
Official WebsiteClick Here
Join Our WhatsappClick Here
Join Our TelegramClick Here
Join WhatsApp
Join Now
Join Telegram
Join Now

Leave a Comment