UP Board 2026 Result Date: उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 जो की अंतिम चरण में चल रही है। कुछ ही पेपर अब बचे हुए हैं जो कि आयोजित होने हैं। इसके साथ ही उत्तर पत्रिकाओं का मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा और उत्तर प्रदेश बोर्ड के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षा जैसे ही समाप्त हो जाता है तय समय सीमा के भीतर मूल्यांकन का कार्य हो जाएगा और मूल्यांकन केन्द्रों की संख्या में इस बार बदलाव बोर्ड ने कर दिया है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी पर पूरी तरीके से विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। एग्जाम समाप्त हो जाने के बाद रिजल्ट का बेसब्री से छात्रों को इंतजार बना रहता है। अब बोर्ड के द्वारा मूल्यांकन की प्रक्रिया का स्थिति स्पष्ट कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश बोर्ड के द्वारा पिछले रिजल्ट ट्रेंड को देखा जाए तो यूपी बोर्ड रिजल्ट कब तक घोषित हो सकता है नीचे पूरी जानकारी बताई गई है।
परीक्षा के बाद शुरू हो जाएगा मूल्यांकन का कार्य
उत्तर प्रदेश बोर्ड 2026 जो कि 12 मार्च को समाप्त होने वाला है बोर्ड कि यहां पर योजना है कि परीक्षा जैसे ही समाप्त होता है समाप्त हो जाने के बाद एक सप्ताह के भीतर उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। परीक्षा केंद्र से कॉपियों को पहले इकट्ठा केदो पर पहुंचाया जाएगा। वहां से सुरक्षित रूप से जो निर्धारित मूल्यांकन केंद्र वहां तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद काफियों का जांच औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा। बोर्ड के द्वारा मूल्यांकन कार्य समय बाद तरीके से पूरा करने हेतु शिक्षकों को पहले से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो जाने के बाद निर्धारित मानकों का पालन करना पड़ेगा। इससे यह सुनिश्चित होता है कि विद्यार्थियों को सामान व निष्पक्ष मूल्यांकन हो रहा है और सभी परीक्षार्थियों को निष्पक्ष रूप से अंक ताकि मिल सके।
कुल कितने बनाए गए हैं मूल्यांकन केंद्र?
इस वर्ष 2026 में प्रदेश भर में कुल 249 मूल्यांकन केंद्र को बनाया गया है। यह संख्या पिछले वर्ष 2025 की तुलना में इस बार 12 कम है क्योंकि उस समय 261 केंद्र निर्धारित किया गया था इस बार सिर्फ 249 ही है। बोर्ड के आधार पर परीक्षार्थियों की संख्या में थोड़ा कमी आने की वजह से उत्तर पुस्तिकाओं की कुल संख्या इस बार कम हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या इस बार काफी कम है। जिसकी वजह से परीक्षा केन्द्रों को घटा दिया गया है और हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की की कॉपियों को मिलाकर 3 करोड़ 60 लाख उत्तर पुस्तिका तैयार किया गया। पिछले वर्ष यह संख्या 3 करोड़ 80 लाख थे मूल्यांकन केन्द्रों का जो चयन है भौगोलिक स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए कर दिया गया है।
परीक्षा के बाद मूल्यांकन निगरानी व पारदर्शिता रहेगी
मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरीके से पारदर्शी बनाया जाएगा और सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ कापियों का मूल्यांकन कार्य होगा। जिसके साथ जांच प्रक्रिया पर पूरी तरीके से नजर रखा जा सकेगा। किसी प्रकार का अनियमित को रोका जा सकेगा। मूल्यांकन कार्य की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो पाएगी। ताकि समय पर कार्य पूरा हो जाए पिछले वर्ष मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच संपन्न हो गया था। और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित हुआ था। इसी तरह इस बार भी समय सीमा के भीतर जांच पूरी कराए जाने का लक्ष्य रख दिया गया है।
पिछले तीन वर्षों में यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने कि यह है महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा के बाद छात्रों को को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार बना रहता है। सभी यह जानना चाह रहे हैं कि रिजल्ट आखिर कब तक आएगा तो बोर्ड के द्वारा रिजल्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक तिथि निर्धारित नहीं किया गया। लेकिन पिछले तमाम रिकार्ड को देखा जाए तो कक्षा 10वीं में 12वीं का रिजल्ट 3 वर्ष में अप्रैल माह में घोषित कर दिया गया है। वर्ष 2023 में 25 अप्रैल 2023 को रिजल्ट जारी हुआ था। वर्ष 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया और वर्ष 2025 में रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी किया गया।
इन सभी तीनों वर्षों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो अप्रैल के तीसरे चौथे सप्ताह में रिजल्ट इस 12वीं घोषित होने की संभावना है।
यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट इस बार कब तक आ सकता है?
पिछले वर्षों को रिकॉर्ड को देखा जाए वर्तमान मूल्यांकन योजना को देखा जाए तो यह संभावना है कि वह 2026 का रिजल्ट अप्रैल के तीसरा चौथा सप्ताह में कभी भी जारी हो सकता है यदि मूल्यांकन कार्य समय पर शुरू होता है तो परिणाम अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह के आसपास कभी भी जारी हो सकता है अंतिम तिथि की आधिकारिक घोषणा हो पाएगी। विद्यार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हुए अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को देख पाएंगे।
यूपी बोर्ड के सभी छात्र क्या करें
यूपी बोर्ड के सभी छात्रों को यहां जरूरी सलाह दिया जाता है कि वह आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा रखें। रिजल्ट से संबंधित किसी भी अपडेट हेतु बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर विश्वस्त सूत्रों से जानकारी जरुर चेक करें। मूल्यांकन और परिणाम की प्रक्रिया समय पर तरीके से पूरी किए जाने की प्रक्रिया बोर्ड के द्वारा चल रहा है। परीक्षा समाधि के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया केदो की संख्या व निगरानी व्यवस्था पिछले वर्षों के रिजल्ट रिजल्ट को देखकर यहां पूरी तरीके से स्पष्ट है कि इस बार बोर्ड का परिणाम भी समय सीमा के भीतर जारी हो जाएगा।