CTET Answer Key And Response Sheet 2026: केंद्र शिक्षा पता परीक्षा 2026 की परीक्षा जिन भी उम्मीदवारों ने दिया है वह उम्मीदवार अब सीटेट की आंसर की ओर रिस्पांस सीट का इंतजार कर रहे हैं। सीटेट की आंसर की ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा। जिसको चेक करने के लिए वह आगे की क्या प्रक्रिया है पूरी जानकारी बताई गई है सीटेट में 25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 फरवरी सत्र हेतु प्रोविजनल आंसर की अभी तक घोषित नहीं किया गया है और उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं कि आंसर की कब आएगी तमाम लेटेस्ट रिपोर्ट के आधार पर सीबीएसई किसी भी वक्त ctet.nic.in पर सीटेट 2026 की आंसर की को जारी कर सकता है। क्योंकि सीबीएसई से जानकारी यह निकलकर आई है कि सीबीएसई आंसर की पर कार्य काम पूरा कर लिया है। अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही सीटेट की आंसर की देखने को मिल सकता है।
सीटेट 2026 का एग्जाम कब हुआ था जानिए
सीटेट 2026 परीक्षा सातवां 8 फरवरी को देश भर के कुल 140 शहरों में आयोजित किया गया था। जो कि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहले शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक आयोजित किया गया था। दूसरी शिफ्ट का पेपर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया था। सीबीएसई के द्वारा दो परीक्षा केन्द्रों पर पुनः परीक्षा 1 मार्च को आयोजित करवाया गया। अब सभी कैंडिडेट्स को आंसर की का इंतजार बना हुआ है।
आंसर की आने के बाद खुल जाएगी ऑब्जेक्शन विंडो
प्रोविजनल आंसर की जैसे ही जारी होता है आपत्ति दर्ज कराए जाने का विंडो एक्टिव हो जाएगा जितने भी उम्मीदवार हैं दो से तीन दिनों के भीतर निर्धारित समय सीमा में अपनी आपत्ति को दर्ज कर पाएंगे
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क ₹1000 निर्धारित किया गया है। जो कि नान रिफंडेबल है केवल निर्धारित समय में ऑनलाइन माध्यम से आपत्तियों पर विचार होगा ईमेल डाक या फिर अन्य माध्यम से जो भेजी गई आपत्ति स्वीकार नहीं हो पाएंगी। बिना शुल्क के की गई चुनौतियां मान्य नहीं हो पाएंगी।
जितने भी उम्मीदवार हैं जमा किया गया भुगतान सहित चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के माध्यम से समीक्षा होगा यदि आपत्ति सही पाया जाता है तो अंतिम आंसर की में संशोधन हो सकेगा
सीटेट आंसर की 2026 इस प्रकार करें चेक
सीटेट आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी निम्न स्टेप का पालन करते हुए सीटेट की आंसर की चेक कर सकते हैं:
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सबसे पहले जाएं।
होम पेज पर सीटेट फरवरी 2026 आंसर की के लिंक पर क्लिक कर दें।
रोल नंबर व जन्मतिथि को दर्ज करते हुए लॉगिन करना है।
स्क्रीन पर आंसर की व पीडीएफ प्रदर्शित होने लगेगा।
आंसर की को डाउनलोड करते हुए भविष्य के लिए इसको सुरक्षित रख लेना है
डायरेक्ट डाउनलोड लिंक आंसर की जारी होने के बाद एक्टिव हो जाएगा
अभी तक सीटेट की आंसर की जारी नहीं हुई है हर ताजा अपडेट पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर अभ्यर्थी जरूर नजर बना कर रखें। प्रोविजनल आंसर की आने के बाद फाइनल आंसर की और परिणाम घोषित होगा।