UPSRTC New Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा बस कंडक्टर के पदों पर नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो कि महिला उम्मीदवारों हेतु यह एक बड़ा अवसर आया है। वर्ष 2026 में यूपीएसआरटीसी के द्वारा बस कंडक्टर की कुल 2584 पदों हेतु आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इस नियुक्ति में सबसे बड़ी राहत की खास बात यह है कि जितने भी चयनित महिला है उनको अपने जिले में तैनाती दी जा सकेगी। यानी दूसरे शहर जाने की कोई मजबूरी नहीं रहेगी। प्रदेश की बहुत सी ऐसी महिला है जो कि काफी लंबे समय से सरकारी या अर्ध सरकारी नौकरी पाने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जिससे उनका घर के नजदीक ही काम करने का ऑप्शन मिल पाए। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरीके से रोजगार मेलों के माध्यम से हो रहा है अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीकों पर रोजगार मेला का आयोजन हो रहा है ताकि हर उम्मीदवार तक इस भर्ती की जानकारी हो।
यूपी बस कंडक्टर भर्ती हेतु योग्यता व चयन प्रक्रिया
इस नियुक्त की बात किया जाए तो सम्मिलित होने हेतु जितने भी उम्मीदवार हैं उनका इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ में ट्रिपल सी यानी कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। सबसे बड़ी अच्छी बात यह है इसमें किसी प्रकार का लिखित परीक्षा नहीं होगा। पूरा चयन इंटरमीडिएट में जो मिले अंक है उसकी मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। जिस उम्मीदवार को सीधा फायदा मिल पाएगा जिनके बोर्ड में अच्छे नंबर हैं इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी सर्टिफिकेट है और NC या फिर स्काउट गाइड में राज्य राष्ट्रपति स्तर का कोई भी छात्रों के पास प्रमाण पत्र है तो उन्हें मेरिट में 5% का अतिरिक्त वेटेज मिल पाएगा यह बीते उन सभी उम्मीदवारों को चयन का संभावनाओं को काफी ज्यादा बढ़ा देता है जो कि बाकी योग्यता में थोड़ा सा वह कमजोर है यह वेटेज यहां पर काम कर जाता है।
उम्मीदवारों को उनके जिले में मिल पाएगी पोस्टिंग राहत
यह जो नियुक्ति है सबसे बड़ी खास नियुक्ति है क्योंकि जितने भी चयनित उम्मीदवार होंगे उनको बाहर के जनपदों में नियुक्ति नहीं दिया जाएगा। बल्कि खुद के गृह जनपद में उनका काम करने का अवसर मिल पाएगा। कांटेक्ट पर आधारित नौकरियों मे यह सुविधा नहीं दिया जाता और दूसरे जिलों में उनका रहना पड़ता है और काम करना पड़ता है जिससे रहने खाने का खर्च दूसरे जिलों में काफी ज्यादा हो जाता है। लेकिन इस बार जो यूपीएसआरटीसी के माध्यम से 2584 पदों हेतु नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए जो चयनित उम्मीदवार हैं उनको उनके गृह जनपद में नियुक्ति दी जाएगी। परिवहन निगम के इस फैसले की वजह से ग्रामीण व अर्ध शहरी इलाकों की जो महिला है इस नियुक्ति की तरफ उनका रुझान काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है।
इन जिलों में लगेगा रोजगार मेला देखें तारीख
यह नियुक्ति रोजगार मिले के माध्यम से हो रही है अन्य उम्मीदवार अपने नजदीकी जिले में जो आयोजित रोजगार मेला यहां पर सीधे पहुंचते हुए हिस्सा ले पाएंगे और कौन से जिले में क्या डेट है आइए नीचे देख लेते हैं।
25 मार्च 2026 जो की झांसी, सहारनपुर, चित्रकूट, कानपुर, बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेला आयोजित होगा।
28 मार्च 2026 को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या वाराणसी में रोजगार मेला आयोजित होगा।
30 मार्च को इटावा, मेरठ, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ में रोजगार मेला आयोजित होगा।
1 अप्रैल 2026 को आगरा नोएडा, मुरादाबाद, गोरखपुर लखनऊ में रोजगार मेला का आयोजन होगा।
जितने भी उम्मीदवार हैं अपनी सुविधा के आधार पर अपने जिलों की तारीख देखते हुए उसे दिन रोजगार मेले में अवश्य पहुंचे।
आवेदन की प्रक्रिया व जरूरी शर्तें जानिए
इस नियुक्त हेतु कोई ऑनलाइन फॉर्म उम्मीदवारों को नहीं भरना उम्मीदवार अपने नजदीकी क्षेत्र के कार्यालय में जाकर रोजगार मेले में जाकर सीधे आवेदन कर पाएंगे। इस आवेदन हेतु सबसे अहम बात है कि आवेदक का उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन या फिर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ा होना आवश्यक है जो भी उम्मीदवार इन दोनों में से किसी एक योजना से नहीं जुड़े हैं तो उनका आवेदन स्वीकार नहीं होगा। इसलिए मेले में जाने से पहले यह आवश्यक जांच लें कि आप इन योजनाओं में पंजीकृत है या फिर नहीं है अगर नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन अवश्य कर ले फिर आवेदन की तरफ आप बढ़े।
महिलाओं हेतु रोजगार पाने का बड़ा अवसर
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जो यह नियुक्ति है कई मायनो से काफी अलग है। जिसमें निम्नलिखित परीक्षा न ट्रांसफर का टेंशन रहता है अपने जिले में काम करने का बढ़िया मौका मिलता है। जो भी महिलाएं पढ़ी लिखी हैं वह आसानी से आवेदन कर पाएंगी और उनके लिए काफी बढ़िया अवसर है क्योंकि उनके गृह जनपद में ही उनको यह रोजगार मिल पाएगा जिससे ज्यादा खर्च नहीं हो पाएंगे और ज्यादा से ज्यादा बचत हो पाएगी मेरिट के आधार पर चयन होने की वजह से जो नियुक्ति की प्रक्रिया है उससे काफी पारदर्शिता देखने को मिलेगी और अधिक से अधिक उम्मीदवार बिना किसी तैयारी के दबाव के इसमें आसानी से सम्मिलित हो पाएंगे।