UPTET 2026 Corrigendum New Notice: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा यूपीटीईटी 2026 हेतु एक फिर से करेक्शन नोटिस जारी कर दिया गया है। विज्ञापन में कई सारे बदलाव हुए हैं यह बदलाव अभ्यर्थियों की आपत्ति व सुझाव के आधार पर किया गया है। सबसे बड़ी खास बात यह है इस बार पहले से ज्यादा उम्मीदवार इस परीक्षा हेतु योग्य माने जाने वाले हैं। अगर आप भी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की तैयारी में जुटे हुए हैं तो यह अपडेट यूपी टेट के संबंध में काफी काम की रहने वाली है। क्योंकि पुरानी जानकारी के आधार पर अगर आप आवेदन करते हैं तो आप मुश्किल में आ सकते हैं इसलिए आयोग द्वारा किए गए करेक्शन के बाद अब कई अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल चुका है पूरी जानकारियां बताई गई हैं।
कार्यरत अध्यापक भी इस बार दे पाएंगे यूपी टेट की परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से जारी किए गए शुद्धि पत्र के दौरान पहले वह सबसे महत्वपूर्ण जो बदलाव है वह यह है की सेवारत शिक्षक को भी यूपी टेट परीक्षा में बैठने का अवसर मिलने जा रहा है। यूपीटीईटी 2026 में आसानी से बैठ सकते हैं यह जो फैसला है सुप्रीम कोर्ट के आदेश लिया गया है सिविल अपील संख्या 1385/2025 और उससे जो जुड़ी अपील है उसमें 1 सितंबर 2025 खुद यह दिया गया था जिसमें कई प्रकार की दिक्कतें थीं जितने भी सेवारत शिक्षक थे वह समझ ही नहीं पा रहे थे कि आवेदन कर पाएंगे या नहीं आयोग ने अब इसको पूरी तरीके से स्पष्ट कर दिया है शुद्धि पत्र जारी करते हुए।
टीचर ट्रेनिंग कोर्स में पढ़ रहे छात्रों को दिया गया राहत
दूसरा सबसे महत्वपूर्ण बदलाव शिक्षा सेवा चयन आयोग के माध्यम से यह किया गया है कि टीचर्स ट्रेंनिंग कोर्स यानी टीटीसी है जो छात्र केवल अंतिम वर्ष में अगर पढ़ रहे हैं तो अभ्यर्थी आवेदन कर पाते थे लेकिन अब आयोग के द्वारा यह शब्द को हटा लिया गया है अब जो भी छात्र टीचर्स ट्रेंनिंग कोर्स में प्रवेश ले लिए हैं या पढ़ रहे हैं वह यूपी टेट के लिए पात्र हैं यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट का सिविल अपील संख्या 5564/2019 व एनसीटीई का 4 अगस्त 2025 का दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस वजह से बड़ी संख्या में छात्र यूपी टेट की परीक्षा दे पाएंगे जो कि पहले से इस दायरे से वह बाहर हो चुके थे।
आयोग ने दो बिंदुओं में किया बड़ा बदलाव व संशोधन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के द्वारा विज्ञापन के बिंदु 6.1 व 6.2 में महत्वपूर्ण संशोधन कर दिया गया है। पहले इन बिंदुओं में अंतिम वर्ष में सम्मिलित लिखा था। अब इसको बदलकर प्रवेश या अध्यनरत किया जा चुका है। ऐसे में जो भी छात्र प्रवेश ले लिए हैं और वह किसी भी सेमेस्टर पर हैं वह आसानी से यूपी टेट के एग्जाम को दे पाएंगे यह बदलाव भले ही छोटा सभी को लग रहा है लेकिन यह बदलाव वास्तविक रूप से काफी बड़ा बदलाव है।
यह पुराना बिंदु आयोग ने हटा दिया
बात कर लिया जाए तो आयोग के द्वारा विज्ञापन का बिंदु 6.3 के तहत दिया गया नोट के उप बिंदु 3 को पूरी तरीके से हटा लिया गया है। इसका सीधा से अर्थ यह है कि पात्रता से जुड़े जो नियम है इसको और अधिक सरल बनाया जाना है। ताकि अभ्यर्थियों में किसी प्रकार का दुविधा बिल्कुल ना रहे यह कदम यह दिखा रहा है कि आयोग को उम्मीदवारों के नजरिए से नियमों को आसान और समझने योग्य बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
यूपी टेट 2026 के आवेदन के पहले विज्ञापन जरूर पढ़ें
आयोग के द्वारा सभी अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि आवेदन करने से पहले संशोधित विज्ञापन ध्यान से अवश्य पढ़ा जाए अब पूरा चयन प्रक्रिया इसी नए शुद्धि पत्र के आधार पर चलेगा। जितने भी उम्मीदवार पुराने अधिसूचना के आधार पर आवेदन कर पाएंगे। उन्हें आगे चलकर काफी परेशानी देखने को मिल सकती है। इसलिए यह बेहतर रहेगा कि आयोग का ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हुए अपडेटेड नोटिस एक बार अवश्य देखें। ताकि उसके बाद आवेदन का प्रक्रिया आसानी से शुरू कर पाए। कुल मिलाकर यह जो शुद्ध पात्र अभ्यर्थियों हेतु काफी बड़ी राहत की खबर है और जो पहले पात्रता नियमों की वजह से छात्र बाहर हो जाते थे अब यह शुद्धि पत्र की वजह से छात्र बाहर नहीं होंगे और आवेदन कर पाएंगे।
