KVS Samvida Portal Update: केंद्रीय विद्यालय में जो संविदा या कांट्रेक्ट के रूप में पढ़ाने की चाह रखते हैं उन सभी उम्मीदवारों हेतु एक नया ऑनलाइन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा संविदा पोर्टल को लांच किया गया है। इस संविदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार अलग-अलग केंद्रीय विद्यालय में जाते हुए आवेदन करते थे। लेकिन अब इस पोर्टल के माध्यम से एक ही प्रोफाइल बनाते हुए भविष्य में संविदा आधार पर कार्य करने हेतु अवसरों के लिए अपनी पूरी डिटेल्स रजिस्ट्रेशन के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय हेतु संविदा पोर्टल प्रक्रिया शुरू
केंद्रीय विद्यालय संगठन के माध्यम से संविदा शिक्षक व अन्य स्टाफ की प्रक्रिया को आसान बनाए जाने हेतु संविदा साथी पोर्टल शुरू कर दिया गया है। बता दिया जाता है देश भर के केंद्रीय विद्यालय में समय-समय पर संविदा पर शिक्षक व अन्य स्टाफ का जरूरत पड़ता रहता है। जिसके लिए उम्मीदवारों को पहले हर विद्यालय में जाते हुए अलग-अलग आवेदन करना पड़ता था। जिसकी वजह से प्रक्रिया लंबी होती थी और वक्त लगता था और कठिन होती थी अब संविदा पोर्टल लांच होने के बाद उम्मीदवार एक ही जगह ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करते हुए अपनी प्रोफाइल बना पाएंगे और उस प्रोफाइल के आधार पर विभिन्न प्रकार के केंद्रीय विद्यालय में जो होने वाला इंटरव्यू है उसमें आसानी से प्रतिभाग कर सकते हैं।
संविदा साथी पोर्टल के बारे में जानिये क्या है
संविदा साथी पोर्टल संविदा कर्मियों हेतु लॉन्च किया गया है जो कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के माध्यम से यह एक ऑनलाइन माध्यम से प्लेटफार्म तैयार किया गया है। जो कि इस पोर्टल का उद्देश्य है कि जो कि संविदा आधार पर शिक्षा के अन्य कर्मी अपनी जानकारी व प्रोफाइल एक ही जगह बना पाएंगे व रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे और अपनी शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से भर पाएंगे। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय विद्यालय उम्मीदवारों का इंटरव्यू हेतु आसानी से ले पाए जिससे उम्मीदवारों को बार-बार अलग-अलग आवेदन करने का आवश्यकता नहीं पड़ेगा।
इन पदों हेतु कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन
संविदा पोर्टल पर उम्मीदवार आसानी से रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।जो कि केंद्रीय विद्यालय में संविदा के आधार पर वह कार्य करना चाह रहे हैं जिसमें कई तरह के पद को सम्मिलित कर दिया गया है।
- TGT
- PGT
- PRT
- काउंसलर
- कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर
- स्पेशल एजुकेटर
- स्पोर्ट्स कोच
- म्यूजिक टीचर
संविदा पोर्टल पर उम्मीदवार अपना प्रोफाइल बनाते हुए इन महत्वपूर्ण पदों हेतु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं
सिर्फ रजिस्ट्रेशन करना सर्विस की गारंटी नहीं
जैसे कि संविदा साथी पोर्टल केंद्रीय विद्यालय संगठन के माध्यम से शुरू किया गया है और समझने वाली बात यह है कि संविदा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से सीधे तौर पर युवाओं को सर्विस नहीं मिल पाएगी। यह सिर्फ उम्मीदवारों का प्रोफाइल तैयार करने हेतु नए पोर्टल को लांच किया गया है। केंद्रीय विद्यालय में संविदा आधारित कार्य करने हेतु अलग-अलग केंद्रीय विद्यालय में इंटरव्यू आयोजित होता है। व चयन प्रक्रिया आयोजित होता है जब भी किसी केंद्रीय विद्यालय में संविदा शिक्षा के स्टाफ का आवश्यकता पड़ता है। तब पंजीकृत उम्मीदवार को इंटरव्यू हेतु बुलाया जाता है इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर पोर्टल पर उपलब्ध अपडेट अवश्य देखें।
संविदा साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन इस प्रकार कर सकते हैं
जो उम्मीदवार संविदा साथी पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना चाह रहे हैं वह आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है और नए रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद उम्मीदवार अपना नाम जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आईडी, ईमेल, पासवर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है और अकाउंट जैसे ही बन जाता है लॉगिन करते हुए उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता अनुभव व अन्य जरूरी जानकारी को भरते हुए अपना प्रोफाइल आसानी से पूरा कर पाएंगे।